October 26, 2026

एनएसएस की यूनिट ने किया ग्रामोदय कृषि फार्म में वृक्षरोपण के लिए श्रमदान

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय परिसर स्थित कृषि फार्म में किए गए वृक्षरोपण की सुरक्षा, निराई, गुडाई ,साफ सफाई के लिए एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान का कार्य किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो डी पी राय ने एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ अमरूद का पौधरोपण किया।
एनएसएस के प्रोग्राम आफिसर डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एनएसएस के विद्यार्थी नियमित अभियान के रूप में ग्रामोदय परिसर में वृक्षारोपण और रोपित पौधों के रखरखाव के लिए श्रमदान का कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.