May 14, 2024

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची चित्रकूट विधान सभा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा मझगवां के मिचकुरिन पहुंच कर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी प्रत्यासी नीलांशु चतुर्वेदी के समर्थन में कामता नाथ महाराज और बड़े देव बाबा की जय के साथ संबोधन शुरु किया। संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के पहले ही भाजपा को लाडली बहनाओं की याद आती है। और कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।किसानों की कर्ज माफी की जाएगी। कांग्रेस पार्टी की जहां जहां सरकारें हैं,वहा पुरानी पेंशन लागू की जा रही है। साथ ही कहा कि हम जाती गत जन गणना करवाना चाहते हैं जिससे कि सभी जातियों को उनका सही प्रतिनिधित्व मिल सके। भाजपा जातिगत जन गणना करवाने के खिलाफ है। भाजपा केवल धर्म की बात करती है। भाजपा को लगता है कि हम धर्म के नाम पर लोगों को भड़काकर सत्ता हासिल कर लेंगे।
कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई तो 25 लाख रुपए तक जीवन बीमा मुफ्त प्रदान किया जाएगा। छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफ की जाएगी। कक्षा एक से 12 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। साथ बच्चों को प्रतिमाह पांच सौ,आठ सौ और एक हजार रु प्रदान किए जाएंगे। तेंदू पत्ता 4 हजार रु प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। कांग्रेस की सरकार आने के बाद दो वर्षों में दो लाख रिक्त पद भरे जायेंगे। आवारा पशुओं की समस्या के निदान हेतु गौठानो का निर्माण किया जाएगा।छत्तीसगढ़ राज्य की तरह सरकार गोबर खरीदेगी। किसान आज बेहद परेशान हैं, खाद और यूरिया के लिए परेशान है।तो वही भाजपा की सरकारें अडानी,अंबानी के लिए काम कर रही है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.