24 अक्टूबर से इन स्मार्ट फोन में नहीं चलेगा वॉट्सऐप
1 min read
नई दिल्ली – वॉट्सऐप अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक कंपनी ने कई नए फीचर्स पेश किए है, जिसमें वॉट्सऐप चैनल भी शामिल है। फिलहाल कंपनी कुछ डिवाइस के लिए सपोर्ट को खत्म कर रही है।
आईफोन पर काम करना बंद कर देगा
जानकारी मिली है कि वॉट्सऐप 24 अक्टूबर, 2023 से कुछ पुराने एंड्रॉइड फोन और आईफोन पर काम करना बंद कर देगा। बता दें कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन पर यूजर्स के लिए नई फीचर को विकसित करने के साथ-साथ यूजर्स को सुरक्षा सुविधाएंऔर तकनीकी प्रगति का लाभ देना चाहता है। इसलिए कंपनी एंड्रॉइड ओएस वर्जन 4.1 और उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले कुछ स्मार्टफोन मॉडल में सपोर्ट को बंद कर दिया है।
लिस्ट में कुल 25 फोन शामिल
आज हम आपको उन डिवाइस के बारे में बताएंगे। साथ ही अपने फोन के एंड्रॉइ़ड वर्जन को चेक करने के तरीके के बारे में भी बताएंगे।
इनमें नहीं मिलेगा सपोर्ट
- Samsung Galaxy S2
- Nexus 7
- iPhone 5
- iPhone 5c
- Archos 53 Platinum
- Grand S Flex ZTE
- Grand X Quad V987 ZTE
- HTC Desire 500
- Huawei Ascend D
- Huawei Ascend D1
- HTC One
- Sony Xperia Z
- LG Optimus G Pro
- Samsung Galaxy Nexus
- HTC Sensation
- Motorola Droid Razr
- Sony Xperia S2
- Motorola Xoom
- Samsung Galaxy Tab 10.1
- Asus Eee Pad Transformer
- Acer Iconia Tab A5003
- Samsung Galaxy S
- HTC Desire HD
- LG Optimus 2X
- Sony Ericsson Xperia Arc3
हालांकि वॉट्सऐप उन सभी यूजर्स को सूचित कर रहा है और उन्हें वॉट्सऐप का उपयोग जारी रखने के लिए अपने डिवाइस को अपग्रेड करने की सलाह भी दे रहा है। बता दें कि वॉट्सऐप इन डिवाइस को 24 अक्टूबर के बाद डेवलपर्स तकनीकी सहायता और अपडेट देना बंद कर देगा।
कैसे करें जांच
ऐसे में अगर आप अपने स्मार्टफोन पर चल रहे एंड्रॉइड OS वर्जन की जांच करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फालों करना होगा। आप अपने डिवाइस के सेटिंग्स >उबाउंट फोन > सॉफ़्टवेयर पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश