May 15, 2024

म प्र के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का फिर बढ़ सकता है कार्यकाल

1 min read
Spread the love

भोपाल – मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल खत्म होने वाला है. लेकिन मप्र सरकार एक बार फिर इकबाल सिंह का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाने की तैयारी में है। एक्सटेंशन के प्रस्ताव को जल्द हरी झंडी मिल गई है। विधानसभा चुनाव तक इकबाल सिंह बैंस मुख्य सचिव बने रह सकते हैं, इससे पहले 1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2023 तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था।
दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ने की संभावना है. 6 महीने सेवा विस्तार होने की संभावना है. मध्यप्रदेश सरकार जल्द केंद्र सरकार को जल्द प्रस्ताव भेजेगी. 31 मई को इकबाल सिंह बैंस की सेवा वृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है. नवंबर 2022 को रिटायरमेंट के दिन ही इकबाल सिंह की बैंस की सेवा वृद्धि हो सकती है। एमपी के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस 1985 बैच के आईएएस अफसर हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं. बैंस जुलाई 2013 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव बनकर चले गए थे, तो उन्हें सरकार बनने के बाद अगस्त 2014 में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह करके वापस बुलाया और अपना प्रमुख सचिव बनाया था। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को सख्त प्रशासक माना जाता है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करके उन्होंने यह साबित भी किया है. देश में पहली बार आनंद विभाग का गठन भी उनकी ही पहल पर हुआ था. कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में काम कर चुके हैं. सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल कलेक्टर भी रहे हैं।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.