कर्नाटक की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न
1 min readसतना – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी सतना के पदाधिकारियों ने जयस्तंभ चौक स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पटाखें फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को इस जीत की बधाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘कर्नाटक जीत से दक्षिण भारत में बीजेपी का सफाया हो गया है, आने वाले समय में मध्य प्रदेश में चुनाव होना है और फिर सेंट्रल इंडिया में भी बीजेपी का सफाया हो जाएगा। इस बार मध्य प्रदेश में हम इतनी सीटें लेकर आएंगे कि, जोड़-तोड़ की गुंजाइश ही ना रह जाए। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजभान सिंह ने कहा कि देश में भाजपा के नफरत के बाजार में राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान चल गई। कर्नाटक की जनता ने भाजपा की नफरत की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। देश की जनता मोहब्बत चाहती है। आपस में भाईचारा चाहती है। भाजपा की नफरत की राजनीति ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।
अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०