May 15, 2024

रॉबिन सिंह कर रहे साइकिल से कई राज्यों की यात्रा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के लिए भारत भ्रमण पर निकले इटावा के चकरनगर तहसील के सायकिल यात्री रॉबिन सिंह का कर्वी सह शिक्षण संस्था‌न प्रमुख इंजी. नीरज सिंह और सह संयोजक दीनदयाल मिश्र पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने स्वागत किया।
रॉबिन सिंह ने कन्याकुमारी से 06 अक्तूबर 2022 से सायकिल यात्रा प्रारम्भ कर अब दक्षिणी भारत के राज्यों तमिलनाडु केरल कर्नाटक तेलंगाना के साथ पूर्वोत्तर के राज्यों असम त्रिपुरा मिजोरम सिक्किम उड़ीसा एवं बंगाल का भ्रमण कर बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के कानपुर प्रांत के जिलों की यात्रा पर हैं। अब तक 15850 किमी की यात्रा कर चुके हैं तथा कुल 18 राज्यों की एवं आज चित्रकूट मे फ्री सिंह का 217 दिन है।
कर्वी नगर का किया भ्रमण
इसके पश्चात सायकिल यात्री रॉबिन सिंह का ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कृषि संकाय में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यकर्ताओं द्वारा एवं प्राध्यापक डॉ उमेश शुक्ल, अधिष्ठाता डॉ डी पी राय, डॉ वाय. के. सिंह तथा डॉ एच एस कुशवाहा ने स्वागत किया तथा सैकड़ों छात्रों से रूबरू करवाया छात्रों से वार्तालाप करते समय श्री सिंह ने जल जमीन जंगल जन एवं जानवरों के संबंधित विषय पर विस्तृत रूप से वार्ता की कथा विद्यार्थियों के पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया विद्यार्थियों के मन में ऐसी जिज्ञासा थी कि आप रहते कहां हैं और भोजन कैसे होता है आपका श्री सिंह ने बताया कि समाज कार्य करते समय समाज में ही रहना समाज का ही भोजन और समाज के लिए ही समर्पित होने पर सब कुछ समाज ही पुरा करता है ।
विज्ञान संकाय में डॉ जी एस गुप्ता,डॉ आर. सी. त्रिपाठी, डॉ रविन्द्र सिंह, डॉ साधना चौरसिया, डॉ वीरेंद्र उपाध्याय, डॉ अनिल अग्रवाल एवं डी आर आई के अशोक पांडेय ने सम्मान एवं स्वागत किया। छात्रों से चर्चा के दौरान रॉबिन ने कहा कि जल और आक्सीजन की मानव जीवन में नितांत आवश्यकता है, पेड़ पानी पोलीथीन उपक्रमों पर लगने की जरूरतों पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण और पोलीथीन हटाने का आह्वान किया
श्री कामतानाथ प्रमुख मुखारविंद के पीठाधीश्वर श्री मदन गोपाल दास जी ने श्री सिंह का स्वागत वंदन किया
और श्रीरामचरितमानस की चौपाई बताकर यह संदेश दिया कि भगवान राम भी पर्यावरण संरक्षण में कितना अग्रणी थे वनवास काल में भी उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में अनेकों कार्य किया जो यह चौपाई चरितार्थ होती है (तुलसी तरुवर विविध सुहाए कहूं सीयं कहूं लखन लगाए , बट छाया वेदिका बनाई पान सरोज सोहाई)।
अब वो बांदा की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे तदुपरांत आगामी 500 दिनों मे कुल 50000 किमी की सायकिल यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी रखेंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.