April 28, 2024

रणछोड़दास महाराज आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – भगवान श्री राम के वनवास काल की साक्षी तपोभूमि चित्रकूट के रघुबीर मन्दिर (बड़ी गुफा) सदगुरुदेव श्री रणछोड़दास जी महाराज के आश्रम में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मन्दिर में दर्शनार्थियों का तांता लगने लगा। सुबह श्री रामचरितमानस का नवान्ह पारायण सम्पन्न हुआ तदनन्तर ठीक 11 बजे से मन्दिर प्रांगण में बधाई गीतों का गायन भक्तिभाव पूर्वक हुआ एवं पुष्पों की होली खेली गई, ठीक दोपहर 12 बजे शंख, घण्टे और घड़ियाल ढोल नगाड़ों एवं वेद मंत्रोच्चार के स्वर के बीच मन्दिर के कपाट पुजारी द्वारा खोले गए एवं भगवान श्री राम का जन्म हुआ, नयनाभिराम श्रृंगार में सुसज्ज भगवान युगल सरकार की आरती देखने एवं दर्शन करने हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। सभी ने भए प्रकट कृपाला दीन दयाला की स्तुति की एवं एक दूसरे को राम जन्म की बधाई दी। इसके बाद जन्मोत्सव के निमित्त साधु, अभ्यागत का भंडारा आयोजित किया गया। भगवान के जन्मोत्सव का पूजन श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विशद मफतलाल एवं उनकी पत्नी श्रीमती रूपल मफतलाल ने सपरिवार किया, साथ ही नव दिवसीय रामकथा के व्यास पूज्य जगद्गुरु श्री रामदिनेशाचार्य जी महाराज, ट्रस्टी डॉ बी.के जैन, डॉ विष्णु जोबनपुत्रा,नंदा बल्लभ लोहनी, डॉ.इलेश जैन के साथ गुरुबहन दमयंती बेन, रमा बेन,मिलोनी बेन, भारती जोबनपुत्रा, उषा जैन, आचार्य भौतेश शास्त्री, अनिल शास्त्री, सुरेन्द्र शास्त्री सहित हजारों की संख्या में भारत भर से आये गुरु भाई बहन, सन्त महन्त,विद्यार्थी एवं सदगुरु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ जैन ने सभी को रामजन्मोत्सव की बधाई दी है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.