July 10, 2025

करवा चौथ में सज धज कर पहुंचीं सितारों की पत्नियां

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली – आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम है। सोशल मीडिया पर कई लेडीज अपने करवा चौथ लुक की फोटो शेयर कर रही हैं। वहीं, ग्लैमर वर्ल्ड भी इस त्यौहार से अछूता नहीं है। जहां देश की औरतें सुबह से ही पति के लिए कठिन व्रत कर रही हैं, ऐसे में बॉलीवुड सितारों की पत्नी भी करवा चौथ की पूजा के लिए सजधज कर तैयार हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक, कई सेलेब्रिटी वाइफ अनिल कपूर के घर पहुंचीं, जहां सुनीता कपूर ने करवा चौथ सेलिब्रेशन होस्ट किया।

अनिल कपूर के घर पहुंची स्टार वाइफ
लाल रंग की साड़ी में तैयार हुए शिल्पा शेट्टी खूबसूरत लग रही हैं। हाथ में पूजा की थाली लिए एक्ट्रेस अनिल कपूर के घर पहुंचीं। गले में हरे रंग के हीरो का हार और हाथ में चूड़ा पहने शिल्पा किसी नई नवेली दुल्हन की तरह लग रही थीं।

रवीना टंडन
शिल्पा के साथ ही इंडस्ट्री में उनकी अच्छी दोस्त मानी जाने वाली रवीना टंडन की अनिल कपूर के घर पूजा सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं। रवीना टंडन केसरिया रंग की साड़ी में बिल्कुल बिंदास अंदाज में पहुंचीं। बालों को देसी स्टाइल में बन बना कर उन्हें सफेद फूलों से सजाया। रवीना का लुक 90 के दशक के उनके लुक की याद दिला रहा है। ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए रवीना ने गले में हैवी चोकर स्टाइल ज्वेलरी पहनी।

नताशा दलाल
वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल भी इस पूजा सेलिब्रेशन का हिस्सा रहीं। पिंक कलर की शरारा में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

नीलम कोठारी
मल्टीकलर ट्रेडिशनल आउटफिट में नीलम कोठारी भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंचीं।
महीप कपूर
जहां अधिकतर एक्ट्रेस साड़ी में अनिल कपूर के घर पहुंची, भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर लीक से हटकर शरारा में दिखाई दीं।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *