November 15, 2026

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

1 min read
Spread the love

मुंबई – सड़क दुर्घटना में बिजनेस टाइकून साइरस मिस्त्री की मौत हो गई। पालघर एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। मुबंई के पालघर के पास ये हादसा हुआ है। दुर्घटना कथित तौर पर मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर्य नदी चरोटी पुल पर हुई। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ यह घातक हादसा हुआ। पालघर पुलिस अधिकारी के अनुसार कार में 4 लोग मौजूद थे; 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया है।
कौन थे साइरस मिस्त्री?

मिस्त्री टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे। जिन्हें अक्टूबर 2016 में पद से हटा दिया गया था। रतन टाटा द्वारा सेवानिवृत्ति की घोषणा के बाद उन्होंने दिसंबर 2012 में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। जिसके बाद एन चंद्रशेखरन ने बाद में टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। सुप्रीम कोर्ट ने मई में सपूरजी पल्लोनजी (एसपी) समूह की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें 2021 के फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी। इस याचिका में टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में साइरस मिस्त्री को हटाने के टाटा समूह के फैसले को बरकरार रखा गया था।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.