July 10, 2025
Spread the love

सतना – पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को खण्डित करने के प्रयास किया गया जिसको लेकर आक्रोशित युंका कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मशहूद अहमद की अगुआई में प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि पटेल,प्रदेश सचिव सौरभ बुंदेला,पूर्व प्रदेश सचिव विक्रांत त्रिपाठी विक्की,रैगाव विधानसभा अध्यक्ष शिवम सिंह,कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह सहित सैकड़ो युंका कार्यकर्ता गंगा जल व दूध से मूर्ति में अभिषेख किया गया साथ ही जमकर नारेबाजी की।
युंका कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर एक स्वर में कहा की देश मे गंदी राजनीति का जन्म हो रहा है कभी बाबा साहब तो कभी गांधी तो कभी सावित्री बाई फुले तो अब नेहरू जी की मूर्ति को खण्डित करने का प्रयास हुआ उसकी युवा कांग्रेस घोर निंदा करती है।
आज देश का मोहाल फर्जी वाट्सअप यूनिवर्सिटी के कारण खराब होता जा रहा है देश के महापुरुष के बलिदानों को खत्म किया जा रहा है युवाओ को बरगला कर महापुरूष के खिलाफ जहर बोने का काम साम्प्रदयिक ताकते कर रही है।
क्या कारण है हमारे देश का युवा कलम उठानी की उम्र में लाठी उठा रहा है संविधान को कुचलने का काम कर रहा है ऐसा ही चला तो हमारा देश कैसे 21वी सदी का विश्व गुरु वनेगा।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म ०प्र ०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *