November 15, 2026

*ब्रेकिंग न्यूज*सीतापुर में हुई मासूम की निर्मम हत्या का कातिल हुआ गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- आठ वर्षीय बच्चा कन्हैया की निर्मम हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नसे की हालत में डेलौरा कर्वी उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कर्वी उत्तर प्रदेश के अलाधिकारियों व सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह को सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुँच कर गिरफ्तार किया। बता दें कि यह घटना सीतापुर चौकी जनपद चित्रकूट कर्वी के राघवपुर हरिजन बस्ती में बीते दिनों पूर्व एक 8 वर्षीय बच्चा गांव से ही लापता हो गया था जिसकी शिकायत सीतापुर चौकी में की गई थी और उस मासूम का 6 दिनों बाद शव पड़ोसी भुल्लू के घर में कई टुकड़ों में एक डिब्बे में बंद पुलिस को बरामद हुआ, जिससे परिजनों में आक्रोश था जिसके कारण परिजनों ने सड़क जाम कर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसमे मुख्य आरोपी की चाची को कल ही गिरफ्तार लिया गया था।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.