February 17, 2026

महाकाल मंदिर में प्रवेश निर्गम के मार्ग परिवर्तित हुए

1 min read
Spread the love

उज्जैन- महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना के चलते कार्य सुविधा के हिसाब से दर्शनार्थियों के प्रवेश व निर्गम मार्ग को परिवर्तित किया है।
मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकाल मंदिर के सामान्य दर्शन के लिए गेट नंबर 4 से प्रवेश देकर विश्राम धाम ,मार्बल गलियारा से होते हुए कार्तिक मंडपम में से जाकर भगवान महाकाल के दर्शन व्यवस्था यथावत है। दर्शन उपरांत वापसी मार्ग निगम द्वार के पास रेम्प से होकर महाकाल प्रवचन हाल
13 नंबर गेट से बाहर निकलेंगे।
इसी प्रकार तत्काल दर्शन ₹250 व प्रोटोकॉल दर्शन सुविधा प्राप्त दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से प्रवेश लेकर सूर्यमुखी गेट से जाकर बाबा के दर्शन लाभ ले सकेंगे।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *