July 26, 2025

किसानों की मांग 27 सितंबर सतना बंद हो

1 min read
Spread the love


सतना- भोपाल राष्ट्रीय स्तर पर 27 सितंबर भारत बंद के आव्हान पर तीन कृषि कानूनों की मांगों को संयुक्त किसान मोर्चा जिला सतना के नेतृत्व में सतना कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा गया।
संयुक्त किसान मोर्चा सतना के संयोजक कॉमरेड अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि 27 सितंबर भारत बंद का राष्ट्रव्यापी अभियान को सतना में भी पूरी ताकत के साथ चलाया जायेगा, भारत बंद को सफल बनाने के लिए जल्द ही योजना बध्द कार्यक्रमों को पूरे जिले के अंदर जनजागरण अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
आज के धरने प्रदर्शन को टीयूसी महासचिव कॉमरेड संजय सिंह तोमर ने भी सभी ट्रेड यूनियनों की ओर से समर्थन व्यक्त किया है क्योंकि ये भारत बंद सिर्फ किसानों का ही नही है,बल्कि देश की जनता जिस तरह से महंगाई से पिस रही है,नवजवानों के रोजगार के साथ, सरकारी सम्पतियों को बचाने की भी लड़ाई है।
भारतीय किसान यूनियन के संगठन सचिव द्वारिका प्रसाद तिवारी ने कहाँ की किसानों के शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक विरोध के बावजूद नरेंद्र मोदी सरकार का किसान विरोधी तीन कानूनों को वापस न लेना, खेती के साथ ही निजीकरण की मुहिम छेड़ कर सार्वजनिक क्षेत्र को कारपोरेट के हवाले कर देना, महंगाई से आम नागरिकों को बेहाल कर देना, डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार की वृद्धि से उपभोक्ताओं को लूटना, प्रदेश की शिवराज सरकार द्धारा बिजली उपभोक्ताओं की लूट और बिजली संकट सहित मांगों को लेकर अभियान को व्यापक रूप से चलाया जायेगा।
आज के धरने प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन सतना के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत पाठक,संभागीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,अमृत लाल पटेल,महेंद्र सिंह,सुखदेव सिंह,नागेंद्र सिंह,प्रदेश किसान कांग्रेस सचिव अखंड प्रताप सिंह,राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ से सुभाष पांडे,ओवैसी महासभा से विद्याधर कुशवाहा, उपस्थित हुए।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *