December 13, 2025

ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस में फेस मास्क अनिवार्य

1 min read

चित्रकूट- देश एवं प्रदेश में कोरोना के निरंतर बढ़ते प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस में फेस मास्क सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालीन बैठक में उच्च अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कुलपति प्रोफेसर गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में पुनः कोविड-19 के केस सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय में भी विशेष सावधानी के साथ विश्वविद्यालय गतिविधियों का संचालन होना चाहिए। बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विश्ववद्यालय के समस्त शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं  के लिए कैंपस में मास्क/फेस कवर करना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही घोषित मानकों के साथ ही बार-बार हाथ धोना,हाथों को सेनेटाइज करना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन विश्वविद्यालय में किया जाए। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ0 अजय कुमार ने जारी आदेश में बताया है कि, विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसके अवलोकन करने पर यदि कोई बिना मास्क के दिखाई देता है ,तो उसे सतना कलेक्टर के आदेश क्रमांक 155/8-एस.डब्ल्यू./2021 के अनुसार सौ रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा। इस संदर्भ में समस्त विभागों को कार्यालय के बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के आदेश कुलपति प्रो0 एन0 गौतम ने बैठक में दिए।

जावेद मोहम्मद (विशेष सवांददाता), भारत विमर्श चित्रकूट म0प्र0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *