February 15, 2026
Spread the love

ड्राई जोंन धर्म नगरी में कहां – कहां और कौन कौन प्रशासनिक मिलीभगत से कर रहा है अवैध शराब का कारोबार। शराबी ने सबकी खोली पोल-

चित्रकूट। कहते हैं कि शराब कभी भी झूठ नहीं बुलवाती। शराब के नशें में इंसान केवल और केवल सच बोलता है। कुछ ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला जब आपस में झगड़ा करने के साथ ही पुलिस को ही गाली दे रहे दो शराबियों को नयागांव थाना पुलिस पकड़कर एमएलसी करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कामता चित्रकूट में ले गई। जहां पर एक शराबी ने सबकी पोल खोल कर रख दी। शराबी ने बताया कि धर्मनगरी चित्रकूट में कहां-कहां, कौन-कौन से लोग प्रशासनिक मिलीभगत से अवैध शराब का व्यापार कर रहे हैं। जिसमे गोदावरी, नयागांव व कामतन क्षेत्र के गली-गली मे अवैध शराब बनाई व बेची जा रही है जिसमे प्रशासन भी सम्मिलित है ऐसा बेचने वालो का कहना है। तो आप भी खुद सुनिए धर्म नगरी चित्रकूट धाम में कहां कहां बिकती है शराब।

सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *