देवरिया सदर के विधायक जन्मेजय सिंह का निधन
1 min read
भाजपा के नेेेता व देवरिया सदर के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार को देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रात में लखनऊ स्थित आवास पर उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया। मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें देखा और कार्डियोलॉजी विभाग रेफर कर दिया। बता देें कि सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।