वृष राशिफल वाले क्या न करें जानने के लिए यहां क्लिक करें
1 min read
स्वास्थ्य~
वृष का वार्षिक फलादेश कहता है कि, शनि की ढैय्या को देखते हुए इस साल आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अगर श्वास या फेफड़े से सम्बंधित कोई परेशानी है तो समय पर इलाज कराएं। खान-पान पर संयम रखें क्योंकि पेट की खराबी या अन्य कारणों से मुख सम्बंधी रोग या परेशानियां होसकती हैं। हालांकि गुरु की दूसरे भाव पर दृष्टि होने से मुख संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। वाहन आदि भी सावधानी से चलाना होगा। हाथ में चोट या मोच का डर रहेगा।
शिक्षा~
पंचम भाव पर शनि की दृष्टि शिक्षा में व्यवधान का कारण बन सकती है। क्योंकि शनि आपके राशि स्वामी शुक्र का मित्र है अत: परेशानी अधिक तो नहीं होगी लेकिन नैसर्गिक रूप से पापी ग्रह होने के कारण शनि की दृष्टि कुछ परेशानी खड़ी कर सकती है। छठे भाव का बृहस्पति शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद करने का संकेत कर रहा है। कुल मिलाकर शिक्षा में व्यवधान तो रह सकता है लेकिन मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग हैं।
प्रेम दाम्पत्य जीवन ~
यदि विवाह की उम्र हो रहीहै तो साल के अंत में ही कुछ बात बनने के योग हैं। शुरुआती दिनों में इन मामलों में किया गया परिश्रम अधिक रंग नहीं दिखा पाएगा। इस साल आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा,विशेषकर जब आप अपने लाइफ़ पार्टनर या लव पार्टनर से बात कर रहे हों। पंचम भाव में शनिकी दृष्टि के कारण प्रेम सम्बंध में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साथी आपकी बात या रवैये से नाखुश रह सकता है। ऐसे में सम्बंधों के प्रति सचेत व गंभीर रहना होगा।
काम-धन्धा~
सरल और सहज काम भी कुछ कठिनाई आ सकती है। हालांकि यदि आप नौकरीपेशाहैं तो छठे भाव में स्थित बृहस्पति आपके लिए काफ़ी मददगार सिद्ध होगा। यानी इस साल आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है या फ़िर वेतन वृद्धि सम्भावित है।
शुभ रंग ~ (स्वेत)सफेद
शुभ अंक~ 2,7,6।