June 6, 2026

डीएम ने किया जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों निरीक्षण

1 min read
डीएम ने किया जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों निरीक्षण
Spread the love

चित्रकूट उप्र – विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 3 जेसीबी मशीनों के साथ कुल 32 श्रमिकों को अलग-अलग 6 स्थानों पर गैप क्लोजिंग एवं नए नल कनेक्शन स्थापित करने का कार्य करते हुए पाया गया।
ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में कुल 1415 घरेलू नल कनेक्शनों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 815 कनेक्शन स्थापित किए जा चुके हैं तथा 247 कनेक्शनों तक नियमित रूप से पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि आगामी 7 दिवस के भीतर सभी शेष कार्य पूर्ण करते हुए ग्राम के समस्त मजरों में नियमित एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। कार्य पूर्ण होने तक ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति निरंतर कराई जा रही है।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *