October 17, 2026

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

1 min read
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
Spread the love

सतना – जिले में बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा एवं समग्र विकास को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम तथा जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों के पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह, राहुल सिलाडिया, एलआर जांगड़े, सुमेश द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.