चार दिवसीय श्री सुंदरकांड ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य समापन
1 min read
चित्रकूट – जानकीकुंड स्थित मनोरमा सत्संग भवन में चल रहे श्रीराम शरणम् सत्संग समिति, अयोध्याधाम एवं श्री सत्यानंद धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में चार दिवसीय श्री सुंदरकांड ज्ञान यज्ञ का युद्ध की समाप्ति, वैदिक शक्ति एवं मानव जीवन कल्याणार्थ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ। भक्तों ने मधुर भजनों और गायन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण को भावविभोर कर दिया। साथ ही दूर दर्ज से पहुंचे भक्त जानो ने मधुर गायन से मनमुग्ध हुए।
कार्यक्रम सहयोगी मोहित महाजन ने बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी श्री सत्यानंद महाराज के 100 वें वर्ष के उपलक्ष्य में इस विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया था एवं ही यह भी कहा है कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहेगें साथ ही भक्त बृजलता दीक्षित ने कार्यक्रम की सराहना ने कार्यक्रम किया है ।


जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श, चित्रकूट मध्य प्रदेश
