विद्युत पोल की चपेट में आया ऑटो तीर्थ यात्री बाल – बाल बचे
1 min read
चित्रकूट – पर्यटन स्थल स्टिक शिला में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही का खामियाजा तीर्थ यात्रियों को भुगतना पड़ा, सड़क किनारे लगा विद्युत पोल अचानक यात्रियों से भरे ऑटो में जा गिरा और क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत यह रही कि सभी यात्री बाल – बाल बच गए लेकिन ऑटो up 96 T 3023 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ऑटो चालक शिवम सिंह भदौरिया ने समय रहते ऑटो को बचाने की कोशिश की और यात्रियों को सुरक्षित बचाया, बिजली विभाग आए दिन मेंटिनेंस के नाम पर लाइट कटौती कर कार्य करते हैं लेकिन टूटे हुए खंभों की ओर देख कर अंजान बने बैठे रहते हैं जिसका खामियाजा तीर्थ यात्रियों और आमजन को भोगना पड़ता है। अगर ऐसे में कोई बड़ी घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता ?


जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
