March 1, 2026

हजारों नम आंखों के बीच पद्मश्री डॉ बुधेंद्र कुमार जैन को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

1 min read
हजारों नम आंखों के बीच पद्मश्री डॉ बुधेंद्र कुमार जैन को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।पुलिस बल द्वारा दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।कलेक्टर,एसपी,साधू संतों द्वारा अर्पित की गई पुष्पांजलि।
Spread the love

चित्रकूट – चित्रकूट स्थित विश्व विख्यात सदगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक पद्मश्री डॉ बुधेंद्र कुमार जैन को रविवार को सदगुरु ट्रस्ट परिसर स्थित स्टेडियम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।इस दौरान सदगुरु ट्रस्ट के हजारों कर्मचारियों सहित सतना जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह,चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, हेमराज चौबे (नन्हे राजा) के अलावा अन्य तमाम विशिष्ट लोगों द्वारा डॉ बुधेंद्र कुमार जैन (डॉ बी के जैन) को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी गई।डॉ जैन के दोनों पुत्रों क्रमशः डॉ जिनेश जैन और डॉ इलेश जैन द्वारा अपने पिता को मुखाग्नि दी गई।गौर तलब है कि चित्रकूट स्थित विश्व प्रसिद्ध सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ बुधेंद्र कुमार जैन को बीते वर्ष सन 2025 में चिकित्सा जगत में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।इसके अलावा वर्तमान समय में डॉ जैन एम्स रायपुर के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ बुधेंद्र कुमार जैन को अन्य तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।बीते 27 फरवरी को चित्रकूट में डॉ जैन का निधन हो गया था।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *