October 31, 2026

राज्यमंत्री के परिवार पर नशे का साया,सरकार पर उठे सवाल

1 min read
राज्यमंत्री के परिवार पर नशे का साया,सरकार पर उठे सवाल
Spread the love

सतना – सतना की सबसे बड़ी खबर ने प्रशासन और सरकार दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। नगरी प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को रामपुर बाघेलान पुलिस ने 46 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। टीआई संदीप चतुर्वेदी की टीम की यह बड़ी कार्रवाई है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह एकलौती गिरफ्तारी नहीं।
3 दिसंबर को मंत्री का बहनोई यूपी के नरैनी में ढाई कुंटल गांजा के साथ पकड़ा गया था, जबकि लगभग 6 महीने पहले यही जीजा सिंहपुर में कोरेक्स तस्करी में जेल भेजा जा चुका है। मंत्री परिवार के लगातार पकड़े जा रहे सदस्यों ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पूरा परिवार नशा नेटवर्क से जुड़ा है? और यदि हाँ, तो क्या सरकार इतनी बड़ी बात पर मौन रहकर अपनी छवि बचा पाएगी? इधर IG का नशामुक्ति अभियान तेजी से प्रभाव दिखा रहा है और यही कार्रवाई उसकी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.