October 27, 2026

चित्रकूट पुलिस ने खोई हुए महिला को परिजनों से मिलाया

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – झाबुआ की रहने वाली एक महिला मंजू लाखोडिया (गड़ावा ) पति बालू सुरजी उम्र 42 साल निवासी कैदाबाद थाना पेटलावद जिला झाबुआ जो विगत 14 माह पहले बड़ोदरा से भटक गई थी ।उस महिला को थाना प्रभारी चित्रकूट डी आर शर्मा के द्वारा चित्रकूट में मिलने पर उसकी परिजनों की पता तलाश कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । गुमशुदा के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह विगत 14 माह से बड़ोदरा से हम लोगों से बिछड़ गई थी तलाश करते रहे। चित्रकूट पुलिस के सार्थक सहयोग से हमें हमारी गुमशुदा मंजू लाखोडिया मिल गई है । गुमशुदा के परिजनों ने थाना चित्रकूट पुलिस को सहृदय आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.