October 25, 2026

लाश को जिन्दा बताकर, परिजनों से मांगा पैसा, एक दिन पहले हो गई थी युवक की मौत

1 min read
Spread the love

सतना – सिविल लाइन थाना अंतर्गत पूजा नर्सिंग हॉस्पिटल मे एक युवक की लाश को जिन्दा बताकर परिजनों से पैसे की की माँग, मृतक के परिजनों ने बताया की युवक को चार दिन पहले पूजा हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था तब युवक बात करने लायक था और अब डॉक्टर का कहना है की युवक की मौत हो चुकी है परिजनों ने आरोप लगाया की उनके रिश्तेदार युवक की मौत पहले हीं हो गई थी पर डाक्टरो ने पैसे के लिए ये बात मृतक के परिजनों से छुपाई और बिना पैसे जमा किये मृतक युवक की लाश भी नहीं दे रहे थे,पर ज़ब कुछ मिडिया कर्मी पूजा हॉस्पिटल पहुँचे तो डॉक्टर अपनी बात से मुकर गए और लाश परिजनों को सौंपकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया l

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.