October 26, 2026

डोमिनोज कंपनी के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

सतना –  डोमिनोज कंपनी के खिलाफ लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला है। आज पीड़ित परिवार और हिंदू संगठनों ने दुकान में ताला बंद करने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल, दीपावली के दिन एक शाकाहारी परिवार को गाय और सुअर के मास से बना पिज्जा का पार्सल भेज दिया गया,, जबकि ग्राहक ने वेज पिज्जा ऑर्डर किया था।

सतना के शेर गंज निवासी नैनशी तिवारी, जो एक शुद्ध शाकाहारी ब्राह्मण परिवार से हैं, ने दीपावली के अवसर पर डोमिनोज कंपनी से ऑनलाइन पिज्जा का ऑर्डर दिया। कंपनी ने उनके ऑर्डर को घर भेजा, लेकिन एक बड़ी चूक हुई उन्हें गार्लिक पनीर पिज्जा की जगह गाय और सुअर के बांस से बनने वाला पेपरानी गार्लिक पिज्जा भेज दिया गया। जब परिवार ने उस पिज्जा को चखा, तो उन्हें कुछ अटपटा लगा। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि वह नॉनवेज था। इससे पूरा परिवार मानसिक अवसाद में आ गया। पीड़ित परिवार ने दुकान पर जाकर शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कारवाही नही हुई,, इसके बाद पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आज, हिंदू संगठनों के साथ मिलकर, पीड़ित परिवार डोमिनोज के बाहर पहुंच गया और प्रदर्शन करने लगा। प्रदर्शन की सूचना पर सीएसपी, तहसीलदार और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले की जांच शुरू हो गई है ।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.