October 25, 2026

दुकान मे लगी आग,सामान जलकर हुआ खाक,जप्त किये गए सिलेंडर

1 min read
Spread the love

सतना – सोहावल उपरहटी मोहल्ले से एक चौका देने वाली घटना की जानकारी सामने आई है। देर रात एक किराना दुकान में आग लगने से पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। दमकल विभाग ने आग पर बाद में काबू कर लिया लेकिन आग की जांच करने जब अधिकारी पहुंचे तो मौके से 26 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद हुए,, जिसका अवैध रूप से कारोबार भी यहां से किया जा रहा था,, जिसे लेकर अब दुकान मालिक के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है,, स्थानीय निवासी अशोक गुप्ता की जनरल स्टोर और निवास में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान का सामान पूरी तरह से जल गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग से लाखों का नुकसान हुआ है,, आपकी जांच करने जब अधिकारी पहुंचे तो जांच के दौरान एक चौंकाने वाला सच पता चला। दुकान में अवैध रूप से 26 एलपीजी गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिनके कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान मालिक अशोक गुप्ता द्वारा अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर का कारोबार भी किया जा रहा,, दुकान से ब्लैक में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई करने की आरोप लगे हैं,, एसडीएम ने दुकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं l

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.