October 25, 2026

MGCGV का 12वां दीक्षांत समारोह 16 अक्टूबर को

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का 12 वा दीक्षांत समारोह 16 अक्टूबर 2024 को होना सुनिश्चित हुआ है। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल और कुलधिपति श्री मंगु भाई पटेल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवम आयुष विभाग के मंत्री श्री इंदर सिंह परमार इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर यूजी के 438, पीजी के 335 एवम पीएचडी के 26 रेगुलर छात्रों को डिग्री मिलेगी।आज रजत जयंती भवन स्थित बोर्ड रूम में दीक्षांत समारोह के तैयारियों की समीक्षा करते हुए कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने आयोजन को गरिमामय ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समारोह के संयोजक प्रो आई पी त्रिपाठी अधिष्ठाता विज्ञान और पर्यावरण संकाय ने पृथक पृथक गठित व्यवस्था समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के अपडेट पर प्रकाश डाला। बैठक में दीक्षांत समारोह के व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित कुलसचिव , संकायों के अधिष्ठाता,निदेशक,विभागाध्यक्ष, अनुभाग प्रमुख मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.