September 8, 2024

धर्मनगरी में अच्छी बारिश के लिए 108 घड़ों का बुंदेली सेना द्वारा किया जलाभिषेक

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – एक तरफ जहां देश के अनेक हिस्सों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है, तो वही यूपी एमपी स्थित बुंदेलखंड के चित्रकूट सहित कई जिलों में बारिश न होने से लोग बेहद परेशान है। समुचित बारिश न होने के चलते चित्रकूट में बुंदेली सेना द्वारा बारिश होने की कामना को लेकर भगवान शिव को 108 घड़ों से जलाभिषेक कराया गया है। गौर तलब है यूपी एमपी सहित देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश के साथ ही बाढ़ की खबरे देखने को मिल रही है, लेकिन चित्रकूट में अभी तक अच्छी बारिश नही हुई, जिसके चलते जहां किसान धान की खेती करने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। तो वही आम जनमानस बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से परेशान है।बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में अच्छी बारिश होने के लिए परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए 108 घड़ों का जलाभिषेक कराया जाता है। और इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया है,और बोल बम के नारे लगातें हुए अच्छी बारिश की कामना की गई है। बुंदेली सेना द्वारा सहयोगियों के साथ कर्वी शहर स्थित पुल घाट मन्दाकनी नदी किनारे बने शिव मंदिर में मानव श्रृंखला बनाकर घड़ों में पानी भरकर बारी बारी से भगवान शिव को 108 घड़ों का जलाभिषेक कराते हुए भगवान शिव से अच्छी बारिश कराने की कामना की गई है। जलाभिषेक पश्चात बुंदेली सेना कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर में बैठकर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भजन कीर्तन भी किया गया है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.