May 1, 2024

चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री

1 min read
Spread the love

रांची – झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच राज्यपाल ने सीपी राधाकृष्णन ने विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन को नई सरकार के गठन का न्योता दिया। इस दौरान आज चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल ने चंपई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।

चंपई सोरेन ने पहली बार 1991 में सरायकेला से उपचुनाव जीता था। उन्होंने सात बार विधायक का चुनाव जीता है। चंपई सोरेन को हेंमत सोरेन कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था।
इधर, राज्यपाल ने चंपई सोरेन को दस दिन में बहुमत साबित करने को कहा था। इसी बीच चंपई सोरेन की सरकार पांच फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। उधर, नौ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.