May 3, 2024

इंजीनियर गुप्ता के सफल कार्यकाल को सराहा गया

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय में कार्यरत इंजी. वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहायक अभियंता की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर आज वे सेवा से मुक्त हो गए। अमर्त्य सेन सभागार में उन्हें सेवानिवृति सम्मान और पारम्परिक विदाई दी गई। इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने इंजी गुप्ता के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की और इनके सुखद भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। ज्ञातव्य है कि इजी वीरेंद्र कुमार गुप्ता इस विश्वविद्यालय में 20 जुलाई 1991 को सहायक अभियंता के पद पर नियुक्त हुए थे। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इनके सेवा योगदान, निर्दाग कैरियर, पायनियर वर्किंग, सामंजस्य पूर्ण व्यवहार की सराहना की । आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे इंजी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने कार्य अनुभव और संस्मरण श्रृंखला का वर्णन करते हुए अपनी पुरानी यादों को ताजा किया तथा कहा कि विश्वविद्यालय विकास हेतु मैं सदैव उपलब्ध रहूंगा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुलसचिव नीरजा नामदेव, विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो आई पी त्रिपाठी और प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रो अमरजीत सिंह रहें। समारोह की मेजवानी अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ आंजनेय पांडेय तथा निदेशक निर्माण इंजी चंद्र प्रकाश बस्तानी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर इजी गुप्ता और अपने साथ के कार्य अनुभव और संस्मरण साझा करने वालो में इजी सीपी बस्तानी, डॉ आंजनेय पांडेय, डॉ धर्मेंद्र सिंह, इजी रमा कांत त्रिपाठी और प्रो घनश्याम गुप्ता आदि प्रमुख रहें। आभार प्रदर्शन कुलसचिव नीरजा नामदेव ने किया। समारोह का सफल संचालन इजी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर निर्माण विभाग, अभियांत्रिकी संकाय सहित अन्य विभागों के शिक्षक , अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.