October 5, 2024

पीली सागर में चीन की पनडुब्बी डूबने से 55 लोग मरे

1 min read
Spread the love

बीजिंग – पीला सागर में चीन की परमाणु पनडुब्बी में सवार उसके 55 नौसैनिकों के मारे जाने की आशंका है। यह परमाणु पनडुब्बी ब्रिटिश और अमेरिकी जहाजों को फंसाने के इरादे से बनाई गई थी। मगर वह खुद अपने ही जाल में फंस गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह दावा ब्रिटेन की एक खुफिया सूचना के आधार पर किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन की इस पनडुब्बी को एक ‘चेन और एंकर’ जाल का सामना करना पड़ा। पनडुब्बी के ऑक्सीजन सिस्टम में आई खराबी के कारण पनडुब्बी चालकदल के सभी सदस्यों की मौत हो गई। पनडुब्बी सवार नाविकों में से किसी की भी जान नहीं बची। जान गंवाने वाले नौसैनिकों में पीएलए नौसेना की पनडुब्बी ‘093-417’ के कैप्टन और 21 अन्य अधिकारी शामिल भी हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने आधिकारिक तौर पर इस घटना को मानने से इनकार किया है। साथ ही चीन ने पनडुब्बी के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय मदद लेने से भी मना किया है। ब्रिटेन की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पनडुब्बी 21 अगस्त को पीला सागर में एक मिशन को अंजाम देते समय दुर्घटना का शिकार हुई। यह घटना 8 बजकर 12 मिनट पर हुई। इस दुर्घटना में 55 नौसैनिकों की मौत हो गई, जिसमें 22 अधिकारी, सात अधिकारी कैडेट, नौ जूनियर अधिकारी और 17 नाविक शामिल हैं। मृतकों में कैप्टन कर्नल जू योंग-पेंग भी शामिल हैं।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.