May 28, 2025

पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री पहुंचे चित्रकूट

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शुक्रवार 2 जून को चित्रकूट पहुंचे।और चित्रकूट स्थित प्राचीन अनादि पूर्वी मुखारविंद मंदिर में जाकर भगवान श्री कामदनाथ जी के दर्शन पूजन किए। पूछने पर निशंक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2014 के पहले देश की क्या हालत थी यह सभी को पता है।उसके बाद मोदी सरकार के कार्यकाल में देश का तीव्र गति से विकास हो रहा है।चित्रकूट के बारे में रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा कहा गया कि भगवान श्री राम की तपस्थली देश की आत्मा है।देश और विदेशों में रहने वाले लोग भी एक बार चित्रकूट आकर यहाँ आत्म साक्षात्कार करना चाहते हैं।चित्रकूट की इसी पावन भूमि द्वारा श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने का काम किया गया।मोदी सरकार के पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल को रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा देश का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि जितने काम पिछले नौ सालों में मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए हैं,उतने शायद ही कभी किए गए हों।मोदी सरकार के नौ वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों को देश की जनता को बताया जाएगा।जिसके लिए पूरे देश में भाजपा द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।चित्रकूट भ्रमण के दौरान रमेश पोखरियाल निशंक के साथ यूपी के पूर्व पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय,पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *