May 16, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

1 min read
Spread the love

कर्नाटक – कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में दांव पर लगी 224 सीटों पर नतीजों का ऐलान पूरा होने को है। अब तक कांग्रेस ने 108 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। साथ ही करीब 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, रुझानों में पिछड़ी भाजपा रिकवर नहीं कर पाई और 50 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। भाजपा नेता और सीएम बसवराज बोम्मई भी अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं और 2024 लोकसभा चुनाव में वापसी की बात कह रहे हैं।

महाराष्ट्र पर नहीं होगा इन नतीजों का असर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों का अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शिंदे ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बारे में कहा कि भाजपा ने पहले मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में चुनाव जीते थे और इन तीनों राज्यों में मुद्दे अलग-अलग थे।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.