May 16, 2024

कांग्रेस की लांच की नारी सम्मान योजना

1 min read
Spread the love

सतना – प्रदेश के सत्ताधारी दल भाजपा की लाडली बहना योजना के मुकाबले कांग्रेस ने अपनी नारी सम्मान योजना मंगलवार को लांच कर दी। सतना में विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र कुमार सिंह ने योजना से संबंधित जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में साझा की। शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना की लांचिंग करते हुए डाक्टर राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ ने हमेशा नारी समाज के सम्मान की चिंता की है। अपने 15 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ सरकार ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं और उनके लाभ में इजाफा किया था। महिला किसी भी परिवार की ऐसी प्रमुख सदस्य होती है जो सभी की जरूरतों को पूरा करने के बाद ही अपनी चिंता करती है। कांग्रेस ने नारी सम्मान की इस योजना में प्रत्येक महिला को 15 सौ रूपए प्रतिमाह देने का वादा तो किया ही है साथ ही रसोई गैस सिलेंडर भी सिर्फ 500 रूपए की कीमत पर उपलब्ध कराने का वचन दिया है। उन्होंने कहा कि जब पैसे महिला के हाथ में जाएंगे तो वो उनसे अपनी और अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सकेंगी। डाक्टर सिंह ने कहा कि भाजपा और उससे जुड़े लोग इसे मुफ्त की रेवड़ी भी कहने लग सकते हैं। लेकिन, ये मुफ्त की रेवड़ी नहीं बल्कि नारी का अधिकार है, उसका हक है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाएंगे और महिलाओं के फार्म भरवा कर उन्हें पावती देंगे।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.