May 16, 2024

चुनाव प्रचार करने चित्रकूट पहुंचे डिप्टी सीएम

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र – उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस सिलसिले में बुधवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक चित्रकूट में प्रचार करने पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके बाद वह दो किलोमीटर के रोड शो में शामिल हुए।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने चित्रकूट के विकास के लिए कई कार्य किए हैं और यह जारी रहेंगे। समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में पूरे बुंदेलखंड को भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया गया था। भाजपा सरकार सिर्फ विकास का कार्य करा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में यहां सिर्फ गुंडे और बदमाशों का राज था। भाजपा की सरकार आने पर उनका खात्मा हुआ है। पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त की गई ह। चित्रकूट में भगवान राम की लीलाओं का वर्णन है। धार्मिक क्षेत्र के विकास कार्यों में भाजपा पूरा ध्यान दे रही है।
अपराध पर चोट, कमल पर वोट…के नारे लगे
जनसभा के दौरान उन्होंने नारे लगवाए अपराध पर चोट कमल पर वोट। इसके बाद उन्होंने चित्रकूट धाम नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता को जिताने के लिए अपील की। साथ ही, जनसभा में मौजूद लोगों से मंच से उतरकर मुलाकात भी की।
तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत
चित्रकूट के तीन नगर पंचायत और एक नगर पालिका में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका, राजापुर नगर पंचायत और नव सृजित मऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है। मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.