July 11, 2025

एडीजी केपी व्यंकटेश्वर राव ने सिविल लाइन थाना का किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

सतना – रीवा जोन एडीजी केपी व्यंकटेश्वर राव ने सिविल लाइन थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान, टीआई सिविल लाइन थाना अर्चना द्विवेदी एवं थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। एडीजी श्री व्यंकटेश्वर राव ने सिविल लाइन थाने की तमाम व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताते हुये संतोष जाहिर किया। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि पुलिस शहर में पूरी तरह से सक्रिय रहना चाहिये। हर जगह पुलिस जवान दिखना चाहिये। एडीजी ने बीट प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने बीट का नियमित रूप से भ्रमण करते रहें। जनता के साथ आपका बात व्यवहार अच्छा रहना चाहिये। श्री व्यंकटेश्वर राव ने अपराधों पर सख्ती के साथ अंकुश लगाये जाने पर बल दिया।

श्री व्यंकटेश्वर राव द्वारा थाना के सभी रजिस्टरों का अवलोकन करते हुये पेंडिंग अपराध, निराकृत प्रकरण, चालान एवं शिकायतों की समीक्षा भी की गयी। श्री राव ने पुलिस अधिकारियों को सभी रिकार्ड्स अपडेट रखने एवं पेंडेंसी न रखने हेतु निर्देशित किया।

एडीजी व्यंकटेश्वर राव द्वारा सिविल लाइन थाना परिसर में दरबार का आयोजन भी किया गया। जिसमें एसपी, सीएसपी, टीआई के अलावा पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। श्री राव ने अधिकारियों- कर्मचारियों से पूछा कि कामकाज में उनको किसी प्रकार की दिक्कत का तो सामना नहीं करना पड़ रहा है, क्या कमियां हैं, समस्याओं की जानकारी लेने के साथ एडीजी ने अधिकारियों- एडीजी केपी व्यंकटेश्वर राव के सिविल कर्मचारियों की गुजारिश पूछी।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *