October 20, 2026

श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी मौके में हुई मौत

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र – श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई है जिससे हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई है तो 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पांच लोगो की हालत सीरियस होने पर उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है मामला भरतपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास का है जहां बांदा जिले के खामौर गांव के रहने वाले श्रद्धालु चित्रकूट MP क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर दर्शन करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए थे तभी दर्शन के बाद वापस लौटते समय मानपुर गांव के पास मोड में ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे ट्राली के नीचे एक श्रद्धालु महिला की दबकर मौके पर ही मौत हो गई है तो 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 5 लोगों की हालत सीरियस होने पर उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है ।

सुभाष पटेल ब्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.