February 18, 2026

सद्गुरु ने निकाली हर घर तिरंगा बाइक रैली

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – श्री सदगुरु सेवा संघ जानकी कुंड ने आज 75 वे आजादी अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा बाइक रैली धर्म नगरी चित्रकूट में निकाली इस बाइक रैली को सदगुरु सेवा संघ के डायरेक्टर एवं ट्रस्टी डॉ बीके जैन व ट्रस्टी मनोज पाण्डेय मुंबई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में वीर सपूतों कि झांकियां आकर्षक का केंद्र रही जो लोगो को आकर्षित कर रहीं थी। डॉ बीके जैन इस रैली के माध्यम से सभी चित्रकूट वासियों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील । डा जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री आजदी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मना रहे है इसी को लेकर चित्रकूट आज श्री सदगुरु सेवा संघ ने आज बाइक तिरंगा रैली निकाल कर चित्रकूट वासियों को संदेश दे रही है कि पूरे हर्शोल्लास के साथ आजादी अमृत महोत्सव को मनाए और हर घर झंडा लगाए ये आजादी पाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना बलिदान दिया इस आजादी को हम सभी को बहुत संभाल कर रखना पड़ेगा।
वहीं मुंबई से आए श्री सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी मनोज पाण्डेय ने कहा कि ये आजादी हमारे पूर्वजों ने हमें दिलाई इस आजादी के अमृत महोत्सव को हमें बड़े हर्शोल्लास के साथ मनाना चाहिए।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *