October 23, 2026

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पहुंचे भगवान कामतानाथ

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर बीती रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे चित्रकूट पहुंचे जहां रात्रि विश्राम पश्चात आज भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन अर्चन कर आरती की साथ ही प्रदेश के उन्नति की कामना की।
भगवान कामतानाथ के दर्शन करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री से जब चित्रकूट में बिजलीं की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई तो ऊर्जा मंत्री द्वारा कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर बिजलीं को अंडरग्राउंड करने का आश्वासन दिया।अब कामतानाथ के दर्शन उपरांत बिजलीं के सम्बंध में चित्रकूट में ही समीक्षा बैठक कर शाम को भगवान कामतानाथ की पांच किलो मीटर की परिक्रमा कर रात्रि विश्राम चित्रकूट में ही करेंगे!

गौरतलब है कि चित्रकूट में बहुतायत मात्रा में बन्दर पाए जाते है। जिसके कारण बिजलीं की तारो में फंसकर आये दिन बन्दरो की मौत होती रहती है। जिसको लेकर स्थानीय लोगो के द्वारा बिजलीं को अंडरग्राउंड करने की मांग बीते कई वर्षों से की जा रही है। पिछली बार के चित्रकूट दौरे में ऊर्जा मंत्री ने यही बात कही थी, लेकिन परिक्रमा मार्ग में अंडर ग्राउंड विद्युत व्यवस्था किए जाने बावत आज तक कोई कार्य नही हुआ है,मंत्री जी के द्वारा अब दोबारा आश्वासन दिया गया है। अब देखना यह है कि आश्वासन ही रहेगा या कार्य भी होगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.