March 30, 2026

सतना लापता प्रधान आरक्षक की सकुशल हुई वापसी

1 min read
Spread the love

सतना- कोलगवां थाना पुलिस का लापता प्रधान आरक्षक कमलेश सेन 50 घंटे बाद गुरुवार की दोपहर वापस लौट आया। उससे कोलगवां थाना में पूछताछ की जा रही है। वह मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे बाइक लेकर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया था। सीएसपी महेंद्र सिंह उसकी गुमशुदगी के मामले की जांच कर रहे थे। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई थीं। गुरुवार को वह दोपहर में अपने घर पहुंचा। कोलगवां थाना के टीआई डीपी सिंह ने उसकी वापसी की जानकारी जांच अधिकारी सीएसपी को दी। प्रधान आरक्षक से कोलगवां थाना में सीएसपी ने पूछताछ कर जानकारी ली। हेड कांस्टेबल कमलेश सेन का कहना है कि उसने सोमवार को शाम पौने 6 बजे तक ड्यूटी की थी। उसके बाद उसकी ही ड्यूटी रात में भी लगा दी गई। इस पर उसने आपत्ति जताई तो एएसआई अश्वनीधर द्विवेदी ने उसे डांटना शुरू कर दिया। टीआई ने भी नाराजगी जता दी। उधर टीआई डीपी सिंह का कहना है कि उन्होंने हेड कांस्टेबल को थाना में शोर न मचाने और सिर्फ चुप रहने को कहा था। उनके कहने पर कमलेश चुप हो गया। जिसके बाद वे चले गए थे। उनके जाने के बाद उसने मोबाइल तोड़ दिए और कहीं चला गया था।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *