July 11, 2025

ब्रेकिंग न्यूज- नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान

1 min read
Spread the love

भोपाल- खुरई घटना को लेकर बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह। मैं धरने पर नहीं बैठा हूं। मैं कार्यकर्ताओं से मिलने आया हूं।
पूरी खुरई विधानसभा में जो विकास काम हो रहे हैं। उन्हें देखकर कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। पिछले दिनों नगर पालिका के द्वारा खुरई में बच्चों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था,उसे कुछ लोगों ने तोड़ दिया है। इसे लेकर नगर पालिका के द्वारा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन पिछले 2 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। लेकिन एसडीएम कार्यालय के पास पहले से ही मौजूद असामाजिक तत्वों के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। जिसमें 150 से ज्यादा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मैं उस वक्त सागर में था जैसे ही घटना की जानकारी मिली मैं कार्यकर्ताओं से मिलने यहां पहुंचा हूं। इस पूरी घटना की जानकारी तत्काल हमने मुख्यमंत्री जी को दी है। मुख्यमंत्री जी ने इस घटना को लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिन गुंडों ने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं पर हमला किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। जो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है उनके द्वारा हमलावरों पर FIR की मांग की जा रही है।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *