September 19, 2024

चित्रकूट मे जगह-जगह निर्मित हो रही है अवैध शराब

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। चित्रकूट में मंदाकिनी किनारे जगह-जगह निर्मित हो रही है अवैध शराब। चित्रकूट में लगभग 2 दर्जन जगहों पर शराब की अवैध रूप से बिक्री चल रही, कई जगह मिलावटी शराब बनाकर बेची जा रही है। सीमा से सटे उत्तर प्रदेश क्षेत्र में शराब पीने से 7 लोगों की मौत के बाद जगा सतना प्रशासन। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आबकारी और पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब, भट्टिया, लहन मंदाकिनी किनारे पाया गया, मंदाकिनी किनारे निर्मित की जाती है। अवैध शराब भटिया नष्ट की गई, 15 क्विंटल से अधिक लहन भी नष्ट किया गया। मंदाकिनी नदी के किनारे भारी मात्रा में गांजे की खेती भी पाई गई सैकड़ों गांजे के पेड़ लगाकर तैयार किए जा रहे हैं। नयागांव थाना क्षेत्र के लोसरिहा गांव में भारी मात्रा में शराब का निर्माण हो रहा। पुलिस, प्रशासन और आबकारी के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही।

सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.