January 21, 2025

MGCGV में विश्व साक्षरता दिवस पर सेमिनार संपन्न

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के  विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय में प्रो  सूर्यकांत चतुर्वेदी, अधिष्ठाता  के मुख्य  आतिथ्य एवं प्रो रमेश चंद्र त्रिपाठी प्रभारी कुल सचिव की अध्यक्षता में सेमिनार संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रो शशिकांत त्रिपाठी रह। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ गौरी शंकर कुशवाहा ने रखी।कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डॉ सीताराम गौतम ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो शशिकांत त्रिपाठी ने साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी के प्रति छात्रों को जीवंत उदाहरण देकर इस विषय के प्रति खुद एवं समाज को जागृत करने के लिए प्रेरित किया तथा छात्रों को प्रसारित करने हेतु आवाहन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो रमेश चंद्र त्रिपाठी  ने कंप्यूटर वायरस के विषय मे चर्चा किया । प्रो  सूर्यकांत चतुर्वेदी, अधिष्ठाता, विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय ने वीपीएन साइबर सिक्योरिटी ,नेटवर्किंग जैसे विषयों पर जानकारी दी। प्रो घनश्याम गुप्ता,डॉ अनिल अग्रवाल, डॉ रवि चौरे ,डॉ लक्ष्मी द्विवेदी, विजय कुमार आदि ने भी विचार रखें।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *